Raisin water benefits: किशमिश पानी के जबरदस्त लाभ

Raisin water benefits: किशमिश पानी के जबरदस्त लाभ

Raisin water benefits, kismis paani


Raisin water Benefits: 

किशमिश एक ऐसा ड्रायफूट है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आपने अभी तक किशमिश के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन अगर नियमित तौर पर इसका पानी पीया जाए तो सेहत को कई फायदे मिल सकते है। 

आप रोज खाली पेट किशमिश पानी का सेवन करेंगे तो इससे कब्ज की समस्या नहीं होग।  इम्युनिटी बढ़ेगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेग। 

इन बातों का रखें ख्याल:

  • ऐसी किशमिश का उपयोग न करें, जो देखने में चमकीली हों, क्योंकि वे प्राकृतिक नहीं होतीं, उनमें कैमिकल मिला हो सकता है। 
  • किशमिश का पानी तैयार करने के लिए आप ऐसी किशमिश खरीदें, जो गहरे रंग की हो।  न वो ज्‍यादा कठोर और न ही लचीली हो। 

इस तरह तैयार करें किशमिश पानी (how to prepare raisin water):

  1. एक बर्तन में रोज 15-20 किशमिश रात में पानी में भिगो कर रख दे। 
  2. सुबह उठकर पानी को छान लें और गिलास में रखे। 
  3. अब इस पानी का खाली पेट सेवन करे। 

किशमिश पानी पीने से मिलने वाले लाभ (Amazing benefits of drinking raisin water):

  1. शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए किशमिश अच्छा विकल्प माना जाता है। 
  2. किशमिश का पानी बढ़ते वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 
  3. त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को दूर करन में किशमिश का पानी का बहुत सहायक माना जाता है। 
  4. किशमिश का पानी पीने से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है. जिससे लीवर ठीक रहता है और शरीर में बीमारियां नहीं होती है। 
  5. अगर किसी को गैस और कब्ज की परेशानी है तो ऐसे लोगों के लिए भी सुबह से किशमिश का पानी पीना फायदेमंद रहता है। 

इम्युनिटी बूस्ट करता है किशमिश का पानी

किशमिश में विटामिन सी और बी दोनों पाए जाते हैं, इसके अलावा किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी रहते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।  ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए किशमिश के पानी का सेवन किया जाना फायदेमंद माना जाता है। 

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है। 












1 Comments

Previous Post Next Post